Motihari: घर में जमीन खोद कर रखे शराब बरामद

कोदरिया गांव में पुलिस ने छापेमारी कर घर के अंदर जमीन खोद कर रखे शराब को बरामद किया है.

Motihari: पताही . थाना क्षेत्र के कोदरिया गांव में पुलिस ने छापेमारी कर घर के अंदर जमीन खोद कर रखे शराब को बरामद किया है . थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कोदरिया गांव में एक घर मे जमीन के अंदर छुपाकर शराब रखा है . पुलिस ने छापेमारी कर 342 बोतल नेपाली रिलैक्स शराब एवं 21 पीस नेपाली शराब बरामद किया . पुलिस ने शराब कारोबारी की पहचान कर गिरफ्तारी को छापेमारी कर रही है . छापेमारी में थानाध्यक्ष के साथ दरोगा अखिलेश कुमार राय , अजय कुमार एवं पुलिस बल एवं चौकीदार शामिल थे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Samant kumar

सामंत वर्ष 2013 से यानी पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वाणिज्य (बी.कॉम) और कानून (एलएलबी) स्नातक सामंत को समाचार संकलन, संपादन, कंप्यूटर तकनीक और समाचार प्रबंधन का व्यापक अनुभव है. ये पत्रकारिता के साथ-साथ समाचारों के तकनीकी व प्रबंधकीय कार्यों में विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >