Motihari: केविवि के छात्रों का प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ चयन

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रबंधन विज्ञान विभाग के एमबीए बैच 2023–25 के छात्रों ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है.

Motihari: मोतिहारी. महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रबंधन विज्ञान विभाग के एमबीए बैच 2023–25 के छात्रों ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. विभाग के छात्र अर्पित श्रीवास्तव और सावन राज ने प्रतिष्ठित कंपनियों में स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है. अर्पित श्रीवास्तव का चयन हरी उर्मिला होंडा मोतिहारी में जनरल मैनेजर के पद पर हुआ है. वहीं सावन राज का चयन लाइमलाइट कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड में एक्जीक्यूटिव मार्केटिंग और एचआर के पद पर हुआ है. उनकी इस सफलता पर कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने बधाई दी और कहा कि अर्पित और सावन की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी. प्रबंधन विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सपना सुगंधा ने भी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह विभाग और विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SN SATYARTHI

SN SATYARTHI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >