बिहार के मोतिहारी में युवक के पेट से निकला चाभी का गुच्छा, चाकू व नेलकटर

चांदमारी में रहनेवाले युवक के पेट में दर्द हुआ. उसके परिजन अस्पताल लेकर आये. उसका एक्स-रे कराया गया.

मोतिहारी. चांदमारी में रहनेवाले युवक के पेट में दर्द हुआ. उसके परिजन अस्पताल लेकर आये. उसका एक्स-रे कराया गया. एक्स-रे में पेट के अंदर चाभी का गुच्छा, दो नेल कटर व एक चाकू देख कर चिकित्सक भौंचक रह गये. परिजनों को बुलाकर एक्स-रे को दिखाया गया. परिजन भी चिंता में पड़ गये. चिकित्सक से ऑपरेशन कर उसे निकालने का आग्रह किया. चिकित्सक डॉ अमित कुमार ने एक घंटे के ऑपरेशन के बाद चाभी का गुच्छा, दो नेल कटर व एक चाकू को बाहर निकाला. मामला जेजे कनक अस्पताल का है. डॉ अमित ने बताया कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है. ऑपरेशन के बाद अब वह बिल्कुल स्वस्थ है. यश कुमार चांदमारी मुहल्ले का रहने वाला है. उसके माता-पिता ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि घर में गोदरेज की आलमीरा की चाभी गायब थी. नेल कटर भी नहीं मिल रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >