Motihari: शूटिंग में भाग लेने के लिए काव्या दिल्ली रवाना

दिल्ली में आयोजित राही श्री केरनी सिंह शूटिंग रेंज में भाग लेने के लिए शनिवार को काव्या दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गयी. वह वहां खेलो इंडिया 2025 में भाग लेगी.

Motihari: मोतिहारी. दिल्ली में आयोजित राही श्री केरनी सिंह शूटिंग रेंज में भाग लेने के लिए शनिवार को काव्या दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गयी. वह वहां खेलो इंडिया 2025 में भाग लेगी. गौरतलब हो कि 22 से 24 दिसंबर तक मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित 67 वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर काव्या इंडियान टीम में चयन के लिए होने वाले ट्रायल के लिए चयनित हुयी थी. राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कुल 654 में 608 प्वाइंट प्राप्त कर ट्रायल के लिए क्वालिफाइ किया. उसे ऑल इंडिया में 48 वां रैंक मिला था. अब वह दिल्ली में अपने निशानेबाजी की करतब दिखायेगी. वह शहर के मधुबन छावनी चौक निवासी व सदर अस्पताल कर्मी संजय यादव की पुत्री है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >