मोतिहारी: जयकारों से गूंजा कल्याणपुर, निकली भव्य कलश यात्रा

मोतिहारी के कल्याणपुर स्थित साहू मार्केट में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई. श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया. पढ़ें पूरी खबर…

कल्याणपुर (मोतिहारी) से सुबोध कुमार सिंह की रिपोर्ट

Motihari News: कल्याणपुर स्थानीय बाजार स्थित साहू मार्केट में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई. श्रद्धा और भक्ति के माहौल में निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया.

कल्याणी मंदिर से भरा गया जल

कलश यात्रा पूजा परिसर से शुरू होकर कल्याणी मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जल भरा और पुनः साहू मार्केट स्थित कथा स्थल पर लौटे.

पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा “जय श्रीराम”, “राधे-राधे” और “हरि नाम” के जयकारे लगाए जाते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.

24 मई से शुरू होगी कथा

प्रमुख प्रतिनिधि रामलाल प्रसाद ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 24 मई से 30 मई तक किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि कथा के माध्यम से लोगों में धर्म, संस्कार और भक्ति की भावना को जागृत करने का प्रयास किया जा रहा है.

वृंदावन की कथावाचिका करेंगी प्रवचन

कथा का वाचन वृंदावन से आई प्रसिद्ध कथावाचिका देवी राधा किशोरी द्वारा किया जाएगा.

उनके प्रवचन को सुनने के लिए आसपास के कई गांवों के श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है.

महिलाओं ने गाए भक्ति गीत

कलश यात्रा में शामिल महिलाएं सिर पर कलश लेकर भक्ति गीत गाते हुए चल रही थीं. वहीं युवाओं और आयोजन समिति के सदस्यों ने यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई.

कथा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. श्रद्धालुओं के बैठने और अन्य सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है.

बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

मौके पर दिलीप साह, तेजनारायण पाण्डेय, जटा साह, हरीकिशोर प्रसाद, यशवंत कुमार, विकी कुमार, उदय कुमार, संजीव उपाध्याय, प्रेम साह, सचीन्द्र कुमार, संजीव कुमार, उमेश साह और पृथ्वी साह सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे.

आयोजन समिति ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >