जिल के 100 बच्चों ने सेना के जवानों को भेजीं राखियां, डाक विभाग के माध्यम से पहुंचाया स्नेह संदेश

मोतिहारी के लगभग 100 स्कूली बच्चों ने रक्षाबंधन के अवसर पर भारतीय सेना के वीर जवानों के लिए अपने स्नेह और सम्मान को व्यक्त करने के लिए राखियां भेजीं. बच्चों ने भारतीय डाक विभाग के माध्यम से अपने शुभकामना संदेशों को सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों तक पहुंचाया.

Motihari News: रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले मोतिहारी के लगभग 100 स्कूली बच्चों ने भारतीय सेना के जवानों को राखियां भेजकर उनके प्रति सम्मान, स्नेह और शुभकामनाएं व्यक्त कीं. बच्चों ने भारतीय डाक विभाग के माध्यम से राखियां और शुभकामना संदेश भेजते हुए सीमाओं की रक्षा कर रहे जवानों के सुखद, सुरक्षित और स्वस्थ जीवन की कामना की.

 डाक विभाग के शैक्षणिक भ्रमण में बच्चों ने भेजीं राखियां

रेल डाक सेवा यू मंडल, मुजफ्फरपुर के डाक अधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार आदित्य ने बताया कि रेल डाक सेवा यू मंडल, मोतिहारी में आयोजित शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बच्चों ने भारतीय डाक विभाग की कार्यप्रणाली को करीब से जाना. इसी दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भारतीय सेना के जवानों के नाम राखियां और शुभकामना संदेश भी प्रेषित किए.

बच्चों में देशभक्ति और सामाजिक सरोकार बढ़ाने की पहल

डॉ. आशुतोष कुमार आदित्य ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी और भारतीय डाक सेवा के प्रति विश्वास को मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं पर तैनात सैनिक अपने परिवार से दूर रहकर राष्ट्र की सुरक्षा करते हैं. ऐसे में बच्चों द्वारा भेजी गई राखियां और शुभकामनाएं उनके मनोबल को मजबूत करने का कार्य करेंगी.

डाक विभाग की कार्यप्रणाली को भी समझा

शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने डाक छंटाई, पार्सल प्रेषण और डाक वितरण की पूरी प्रक्रिया को भी देखा. बच्चों ने डाक विभाग के अधिकारियों से विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं और डाक सेवा के महत्व को समझा.

शिक्षकों और अधिकारियों ने की सराहना

कार्यक्रम के दौरान मौजूद शिक्षकों और डाक विभाग के अधिकारियों ने बच्चों की इस पहल की सराहना की. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

यह भी पढ़ें: लौरिया में बाकीपुर उपचुनाव में जन सुराज की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बांटी मिठाइयां


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गिरीश चन्द्र मिश्र

गिरीश चन्द्र समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें लिखने में लंबा अनुभव रखते हैं. पारंपरिक पत्रकारिता के साथ-साथ ये आधुनिक डिजिटल मीडिया में भी गहरी अभिरुचि रखते हैं और समसामयिक विषयों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >