मोेतिहारी: 15 अगस्त से पहले गांधी मैदान में देशभक्ति का रिहर्सल, डीएम-एसपी ने परखी हर तैयारी

मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित किया गया। डीएम और एसपी की मौजूदगी में परेड, ध्वजारोहण और मार्च पास्ट का अभ्यास किया गया।

Motihari News: मोेतिहारी. स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को ऐतिहासिक गांधी मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित किया गया. डीएम सौरभ सुमन यादव और एसपी स्वर्ण प्रभात की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वजारोहण, परेड और मार्च पास्ट का हूबहू पूर्वाभ्यास किया गया. इस दौरान समारोह की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया.

गांधी मैदान में परेड का निरीक्षण करते डीएम एसपी, रिहर्सल करते सुरक्षा के जवान

गांधी मैदान में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल

पूर्वाभ्यास के दौरान बिहार पुलिस, एनसीसी और होमगार्ड की टुकड़ियों ने बैंड की धुन पर शानदार मार्च पास्ट किया और सलामी दी. रिहर्सल के माध्यम से मुख्य समारोह के दौरान होने वाली सभी गतिविधियों को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने का अभ्यास किया गया.

डीएम-एसपी ने पूरे परिसर का किया संयुक्त निरीक्षण

रिहर्सल के बाद डीएम सौरभ सुमन यादव और एसपी स्वर्ण प्रभात ने गांधी मैदान का संयुक्त निरीक्षण किया. अधिकारियों ने ध्वजारोहण स्थल, वीआईपी मंच, दर्शक दीर्घा, बैरिकेडिंग और आम नागरिकों के बैठने की व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की.

साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व के आयोजन में किसी भी स्तर पर कमी नहीं रहनी चाहिए. उन्होंने मैदान की साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा, विद्युत और यातायात व्यवस्था को समय रहते दुरुस्त करने का निर्देश दिया.

15 अगस्त को सुबह 9 बजे होगा ध्वजारोहण

जिला प्रशासन के अनुसार 15 अगस्त को सुबह ठीक 9:00 बजे मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान में जिले के प्रभारी मंत्री द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा. इसके बाद समारोह की निर्धारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी.

बड़ी संख्या में अधिकारी रहे मौजूद

मौके पर उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार, अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा, शैलेंद्र कुमार भारती, मो. शिबगतूल्लाह, सदर एसडीओ अरुण कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रकाश, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार गिरी, जिला कल्याण पदाधिकारी संतोष कुमार पांडेय समेत बड़ी संख्या में प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त पर झंडोत्तोलन को लेकर शिक्षा विभाग का निर्देश, सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Intejarul Haq

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >