'देश सेवा सिर्फ सीमा पर नहीं होती'... एलएनडी कॉलेज में कारगिल विजय दिवस पर छात्रों को मिला प्रेरक संदेश

एलएनडी कॉलेज में कारगिल विजय दिवस पूरे सम्मान और देशभक्ति के साथ मनाया गया. प्राचार्य प्रो. (डॉ.) मृगेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को देश सेवा के महत्व पर प्रेरित किया. छात्रों की डिजिटल प्रस्तुति ने सभी को भावुक कर दिया.

Kargil Vijay Diwas: मोतिहारी के एलएनडी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस पूरे सम्मान और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) मृगेंद्र कुमार, डॉ. सुबोध कुमार, डॉ. रविरंजन सिंह, प्रो. राकेश रंजन कुमार, डॉ. दुर्वादल भट्टाचार्य, डॉ. प्रभाकर कुमार, डॉ. जौवाद हुसैन और राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया.

शहीदों के बलिदान को किया नमन

राष्ट्रगान के बाद उपस्थित सभी लोगों ने कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी.

कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला.

'देश सेवा सिर्फ सीमा पर नहीं होती'

प्राचार्य प्रो. (डॉ.) मृगेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रभक्ति केवल सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं है.

उन्होंने कहा कि अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन, ज्ञान, अनुशासन, समाजसेवा और सकारात्मक कार्यों के माध्यम से भी देश की सेवा की जा सकती है.

कारगिल युद्ध के इतिहास पर हुई चर्चा

इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. सुबोध कुमार ने कारगिल युद्ध के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला. वहीं उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. जौवाद हुसैन ने कारगिल युद्ध के ऐतिहासिक महत्व और भारतीय सेना के अदम्य साहस पर अपने विचार रखे.

छात्रों ने डिजिटल प्रस्तुति से किया भावुक

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण छात्र अनुराग और शुभम की डिजिटल प्रस्तुति रही. दोनों छात्रों ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों की शौर्यगाथा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया.

कार्यक्रम का संचालन उज्ज्वल कुमार और माही कुमारी ने किया. अंत में महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रभाकर कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं और महाविद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमृतेश कुमार

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >