Motihari : मधुबन में ओलावृष्टि से आम-लीची व रबी फसलों को नुकसान

मधुबन प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार की रात तड़के 2.30 बजे गरज व आंधी-पानी के साथ ओला वृष्टि हुई.

Motihari : मधुबन. प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार की रात तड़के 2.30 बजे गरज व आंधी-पानी के साथ ओला वृष्टि हुई. ओला के आकार काफी बड़े थे. करीब 20 मिनट तक बर्फबारी होती रही. बर्फबारी से आम-लीची व रबी फसलों को काफी नुकसान हुआ है. मौसम विभाग के उत्तर बिहार आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया गया है. किसानों की गेहूं अभी खेत में काफी लगा हुआ है.बारिश व बर्फबारी के बाद भीषण गर्मी से राहत मिली है.

43 से 33 डिग्री सेल्सियस,बारिश की संभावना

बारिश व बर्फबारी से तापमान में काफी गिरावट आई है. दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस में 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हुआ है. वहीं पूरबा हवा 11 किलो मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल चलने से गर्मी का अहसास नहीं हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >