मोतिहारी के पराम्बा शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा की धूम, स्वामी शक्ति शरणानन्द जी का मिला आशीर्वाद

बंजरिया के अंबिका नगर स्थित पराम्बा शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वामी शक्ति शरणानन्द जी के सान्निध्य में उमड़ी भक्तों की भीड़।

Guru Purnima celebration: मोतिहारी जिले के बंजरिया क्षेत्र स्थित अंबिका नगर पराम्बा शक्तिपीठ में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में मनाया गया. इस अवसर पर आयोजित भव्य सद्गुरु पूजा एवं महोत्सव में स्थानीय और दूर-दराज से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा क्षेत्र गुरु भक्ति के रंगों में सराबोर नजर आया.

महर्षि वेदव्यास और सिद्ध योगियों का हुआ स्मरण

उत्सव की शुरुआत अष्टादश पुराणों के रचयिता महर्षि वेदव्यास जी महाराज, हिमालयीय सिद्ध योगी ब्रह्मलीन स्वामी बृजेन्द्रानन्द जी महाराज और ब्रह्मलीन स्वामी एकरसानन्द जी महाराज के स्मरण के साथ हुई. परांरभा शक्ति पीठाधीश्वर स्वामी शक्ति शरणानन्द सरस्वती जी महाराज (योगीराज चंचल बाबा) के पावन सान्निध्य में शिष्यों ने विधि-विधान से गुरु पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया. भक्तों ने स्वामी जी को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया. प्रात:काल से ही वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा अंबिका नगर गूंज उठा.

गुरु की सेवा से ही जीवन का कल्याण: स्वामी शक्ति शरणानन्द

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी शक्ति शरणानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है. गुरु की निष्काम सेवा और उनके वचनों का अनुसरण करने से ही जीवन की सार्थकता और कल्याण संभव है. उन्होंने सभी को धर्म के मार्ग पर चलने तथा समाज में प्रेम एवं सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया. कार्यक्रम के अंत में विशाल महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया. आयोजन को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल मुस्तैद रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajnikhil banjriya

राज निखिल एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं. उन्हें विशेष रूप से क्राइम रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया में विशेष अनुभव है. वर्तमान में वह 'प्रभात खबर' से जुड़े हैं. इससे पहल वे 'न्यूज 18 लोकल', 'पब्लिक वाइल्ड डिजिटल' और 'सन्मार्ग' में सेवाएं दे चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >