कोटवा प्रखंड में आपदा राहत वितरण, विधायक, बीडीओ और सीओ ने लाभुकों को सौंपे चेक

मोतिहारी के कोटवा प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को आपदा पीड़ितों के बीच सरकारी अनुदान राशि का वितरण किया गया. विधायक, बीडीओ और सीओ की मौजूदगी में जरूरतमंदों को चेक सौंपे गए.

Motihari News: कोटवा प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को विधायक, बीडीओ एवं सीओ की उपस्थिति में आपदा पीड़ित परिवारों के बीच सरकारी अनुदान राशि का वितरण किया गया. कार्यक्रम में विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी चिरंजीवी पाण्डेय तथा अंचलाधिकारी मोनिका आनंद ने लाभुकों को सहायता राशि के चेक प्रदान किए.

डूबने से मृत व्यक्ति के परिजन को 4 लाख की सहायता

कार्यक्रम के दौरान प्रखंड की सोबैया पंचायत निवासी पूनम देवी को उनके पति संतोष ठाकुर की पानी में डूबने से हुई मृत्यु के उपरांत मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ एवं आपदा राहत योजना के तहत 4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई.

आगलगी से प्रभावित 14 परिवारों को मिली राहत

आगलगी की घटना से प्रभावित 14 परिवारों को भी आपदा राहत मद से 12-12 हजार रुपये की सहायता राशि वितरित की गई. लाभुकों में प्रमोद यादव, मुस्मात विक्की कुँअर, सुनैना देवी, सबिता देवी, निशा देवी, सुनीता देवी, सीमा देवी, पूजा देवी, विनोद साह, संभु राम, प्रमिला देवी, जयप्रकाश राम, कृष्णा राम तथा सचिन राम शामिल हैं.

मौके पर विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि सरकार आपदा प्रभावित परिवारों को समय पर राहत उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: मोतिहारी में NIA की छापेमारी, ट्रैवल एजेंट से एक घंटे पूछताछ; मोबाइल जब्त, पटना बुलाया गया



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shivam

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >