Motihari news : मोतिहारी. स्नातक तृतीय सेमेस्टर, सत्र -2023-27 की परीक्षा गुरुवार को शहर के पांच केंद्रों पर शुरू हुई. यह परीक्षा दो पालियो में हुई. एमएस कॉलेज परीक्षा केंद्र को एसआरएपी कॉलेज चकिया, एमएसएसजी कॉलेज, अरेराज और डॉ. एसकेएस विमेंस कॉलेज, मोतिहारी के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा का केंद्र बनाया गया है . प्रथम पाली में मेजर राजनीति विज्ञान, मेजर रसायनशास्त्र, मेजर दर्शनशास्र, मेजर अंग्रेजी, मेजर गृह विज्ञान की परीक्षा हुई . पहली पाली की परीक्षा में 1276 परीक्षार्थी उपस्थित हुए वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा में 1189 परीक्षार्थी शामिल हुए. वहीं दूसरी पाली में मेजर उर्दू, मेजर वनस्पति विज्ञान, मेजर अकाउंटिंग एंड फाइनेंस, मेजर अर्थशास्त्र, मेजर संस्कृत और मेजर भूगोल विषयों की परीक्षा हुई .केन्द्राधीक्षक प्रो.मृगेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रथम दिन की परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुई. जानकारी मुंशी सिंह महाविद्यालय के सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ. मनोहर कुमार श्रीवास्तव के हवाले से मीडिया प्रभारी डॉ. गौरव भारती ने दी.वहीं एलएनडी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा में 1616 में 1575 व द्वितीय पाली की परीक्षा में 1261 में 1191 परीक्षार्थी शामिल हुए.प्राचार्य ने बताया कि प्रथम दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संचालित हुई है. एसएनएस कॉलेज परीक्षा केन्द्र पर प्रथमपाली में 1226 में 1217 व द्वितीय पाली में 922 में 915 परीक्षार्थी शामिल हुए.महिला कॉलेज के प्राचार्य प्रो.पंकज कुमार ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा में 823 में 816 व द्वितीय पाली की परीक्षा में 568 में 565 परीक्षार्थी शामिल हुए.पीयूपी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. कर्मात्मा पाण्डेय ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा में 940 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 11 अनुपस्थित रहे. वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा में 1145 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 17 अनुपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
