अगलगी की घटना में लाखों का सामान जलकर राख

प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत बैरिया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अवधेश चौरसिया के घर मंगलवार की रात्रि में बिजली की शर्ट सर्किट से आग लगने के कारण लाखों की सम्पत्ति जलकर नष्ट हो गयी.

रामगढ़वा.प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत बैरिया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अवधेश चौरसिया के घर मंगलवार की रात्रि में बिजली की शर्ट सर्किट से आग लगने के कारण लाखों की सम्पत्ति जलकर नष्ट हो गयी. यह घटना रात्रि करीब ग्यारह बजे की बताई जाती है. जब श्री चौरसिया सहित गांव के लोग गहरी नींद में सो रहे थे जिस मकान में आग लगी उसी के पिछले भाग में परिवार के लोग सोये थे जबकि आगे के कमरों में आग फैल गयी थी. पड़ोसियों ने घर से निकल रहे धुएं व आग की लपट को देखकर हल्ला किया तब घर के लोगों को जानकारी मिली. स्थानीय लोगों व अग्निशामक यंत्र के सहयोग से आग बुझाया गया. इस घटना में अन्न, वस्त्र, बर्तन, पलंग सहित लाखों की सम्पत्ति जलकर राख हो गयी. समय रहते अगर परिवार के लोग नहीं जागते तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था. पंचायत समिति सदस्य अवधेश चौरसिया ने बताया कि बिजली की शर्ट सर्किट से आग लगी थी. इसकी जानकारी अंचलाधिकारी व स्थानीय थाना को दे दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >