Motihari: हरसिद्धि. स्थानीय पुलिस ने अजय कुमार के गेट ग्रिल दुकान से चोरी की गयी समान को एक कबाड़ दुकान से बरामद कर लिया है. चोरी की गई गेट ग्रिल को संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी बाजार के एक कबाड़ दुकान से दो गेट को पुलिस ने बरामद किया है. वहीं कबाड़ दुकानदार के निशानदेही पर चार लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. धराये कबाड़ दुकानदार के निशानदेही पर एक अन्य जगह से भी एक गेट बरामद हुआ है. विदित हो कि पिछले सप्ताह ओलहा बाजार के अजय कुमार के गेट ग्रिल दुकान से करीब चार लाख रुपये की गेट ग्रिल की चोरी चोरों के द्वारा कर ली गयी थी. पुलिस चुनौती के रूप में इस घटना का उद्भेदन की है. थानाध्यक्ष सर्वेेंद कुमार ने बताया की गिरफ्तार लोगों का नाम गोपनीय रखकर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने इस मामले में एक बड़े चोर गिरोह की उद्भेदन होने की बात कही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
