Motihari: खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग

नौवाडीह अहिरटोली गांव के एक घर में खाना बनाने के दौरान रविवार की सुबह गैस सिलेंडर में आग लग जाने से अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया.

Motihari: पहाड़पुर. थाना क्षेत्र के नौवाडीह अहिरटोली गांव के एक घर में खाना बनाने के दौरान रविवार की सुबह गैस सिलेंडर में आग लग जाने से अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. घटना की सूचना मिलते हीं आस पास के लोगों ने गैस सिलेंडर में लगे आग पर काबू पाने की काफी मशक्कत की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी. सूचना पर पहुंचे गैस एजेंसी के कर्मी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. मिली जानकारी के अनुसार नौवाडीह अहिरटोली निवासी अशोक यादव, मयंकेश्वर यादव व चंदेश्वर यादव के घर में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में लीकेज होने के कारण आग लगी. स्थानीय लोगों द्वारा उक्त घटना की सूचना 112 तथा एचपी गैस ऐजेंसी इंगलिश को दी गई. घटना की सूचना मिलते हीं 112 के सत्येंद्र कुमार व उनकी टीम पहुंची. उनके आने के साथ हीं गैस ऐजेंसी इंगलिश के कर्मी चुनचुन सिंह व मुन्ना सिंह पहुंचे और सबसे पहले घर के अंदर आग को बुझाया. आग बुझाने के बाद सिलेंडर में लगे आग पर काबू पाया. गैस कर्मी ने बताया की सिलेंडर का भेल कटने से पहले से गैस का रिसाव हो रहा था. वहीं आग का संपर्क होते हीं सिलेंडर में आग पकड़ लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Himanshu kumar

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >