Motihari: ग्रिल चोरी मामले में चार गिरफ्तार

ओल्हा बाजार स्थित अजय कुमार के गेट ग्रिल के दुकान से चोरी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

Motihari: हरसिद्धि. थाना क्षेत्र के ओल्हा बाजार स्थित अजय कुमार के गेट ग्रिल के दुकान से चोरी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में सबसे पहले एक कबाड़ दुकानदार की गिरफ्तारी हुई तथा उसकी निशानदेही पर एक पिकअप ड्राइवर और उसके अन्य दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. चोरी के लिए प्रयोग की गई गाड़ी को भी पुलिस ने भी जब्त कर लिया है. हरसिद्धि थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि इस मामले में डुमरीया घाट थाना क्षेत्र के सलामुद्दीन मोहम्मद उर्फ़ गुलशन, सुरेंद्र महतो, छबीला महतो व हरेन्द्र राम को गिरफ्तार किया गया है. सभी आरोपी डुमरीयाघाट थाना क्षेत्र के रहने वाले है. कबाड़ दुकान की दुकान से दो लोहे की खिड़की तीन दरवाजा और एक स्टील का गेट बरामद किया गया है. छापेमारी दल में अपर थाना अध्यक्ष सीमा कुमारी, अविनाश कुमार, राजीव रंजन कुमार के साथ-साथ सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >