Motihari: पथ निर्माण मंत्री ने मेहसी पिपरा लिंक पथ का हुआ शिलान्यास

मेहसी लिंक पथ का 3.35 किमी चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य होना है.

मेहसी. मेहसी व पिपरा लिंक पथ का शिलान्यास शनिवार के देर शाम पथ निर्माण मंत्री बिहार सरकार नितिन नवीन पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह, विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव, नगर अध्यक्ष पति अरविन्द गुप्ता, वार्ड पार्षद दिलीप बैठा ने संयुक्त रूप से किया. मेहसी लिंक पथ का 3.35 किमी चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य होना है. इसकी लागत 1199.32 लाख है.वही पिपरा लिंक पथ कि लागत 1033.33 लाख है. मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि केंद्र के सहयोग से बिहार का विकास तेजी से हो रहा है.महिलाओ को जीविका के माध्यम से मिल रही 10 हजार कि राशि से उनकी आत्म निर्भरता मे वृद्धि के साथ आत्म विश्वास में वृद्धि होगी. सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि इस रोड के लिए स्थानीय विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव कि पहल सराहनीय रही है. इसके निर्माण से मेहसी कि विकास को गति प्रदान होंगी.कार्यक्रम कि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा व संचालन उमेश शर्मा ने किया. मौके पर विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव, भाजपा जिला मंत्री संजय कुमार चौधरी, मिथलेश साह,अजय सिंह,शत्रुधन महतो, कपिल मुनि सहनी,मुखिया कौशल सिंह, मुखिया अजय राय,रत्नेश सिंह गोलू खिलानी,पस विजय कुमार यादव सहित भारी संख्या मे लोग थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >