Motihari: विधायक ने किया पांच सड़कों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास

. विधायक ने रविवार को क्षेत्र के अलग अलग गांवो के पांच सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया.

गोविंदगंज. विधायक ने रविवार को क्षेत्र के अलग अलग गांवो के पांच सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण व प्रबंधन कार्यक्रम योजना के तहत कुल पांच सड़कों में ममरखा, मगुरहा,रढीया व नवादा में कुल पांच सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक सुनील मणि तिवारी ने किया. विधायक श्री तिवारी ने बताया कि हमारी सरकार आमलोगों के हित व विकास के दृढ़ संकल्पित है.उन्होंने गांव गांव व गली व गली में पक्की सड़क बनवाने का आश्वासन दिया. पीडब्ल्यूडी एसएच योजना से ममरखा से दलित बस्ती तक 1.87 मीटर लागत 85.794, रढीया चौक से सिरनी तक 5.450 किलोमीटर लागत 327.638,एस एच मगुरहा से दलित बस्ती तक0.822 मीटर लागत38.500,मगुराहा से बड़कुरवा नहर तक 0.862 किलोमीटर लागत 39.243 व गुजरौलिया से केसरिया रोड पशुपतिनाथ चौक तक सात किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य 352.743 की लागत से कराया जाएगा,जिसमें दो पुलिया शामिल है. मौके पर सेवानिवृत बीडीओ सुरेन्द्र श्रीवास्तव, वरीय नेता संजय पाण्डेय, झुन्झुनू सिंह, अरविंद प्रसाद, विवेकानंद तिवारी, पंडित राजेश मिश्र, मदन चौबे, हरेंद्र शुक्ला, सुमित शुक्ला, शारदा गिरी, शंभू सिंह, रणधीर कुमार व सूरज पांडे सहित अन्य कई लोग शामिल थे,

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >