Motihri: मतदान केंद्रों पर 100 रुपये में मिलेगा भोजन व 50 रुपये में नाश्ता

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर मतदान कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मियों को मतदान केन्द्रों पर रसोइयों के द्वारा गरम-गरम खाना व नाश्ता परोसा जाएगा.

Motihri: मोतिहारी. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर मतदान कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मियों को मतदान केन्द्रों पर रसोइयों के द्वारा गरम-गरम खाना व नाश्ता परोसा जाएगा. इसके लिए डीएम के निर्देश के आलोक में मतदान केन्द्रों पर मतदान कर्मियों को भोजन आदि उपलब्घ कराने के लिए दर निर्धारित किया गया है. भोजन के लिए प्रति व्यक्ति 100 रुपये, नाश्ता के लिए 50 रुपये व चाय के लिए 10 रुपये देने होंगे. इस संबंध में डीइओ राजन कुमार गिरी ने कार्यालय आदेश जारी कर प्रधानाध्यापकों को आवश्यक निर्देश दिया है. डीइओ ने मतदान कर्मियों के लिए गुणत्तापूर्ण भोजन के लिए संबंधित रसोइया सह सहायकों को अपने स्तर से निर्देशित करने का निर्देश दिया है. साथ हीं आवश्यकतानुसार विद्यालय में एमडीएम बनाने के लिए उपलब्ध कीचेन डिवाइस तथा खाने के लिए थाली उपयोग करने का आदेश रसोइया सह सहायक को देने का निर्देश दिया है. डीइओ ने कहा है कि वैसे मतदान केन्द्र जो विद्यालय के अतिरिक्त निर्धारित है वहां के मतदान कर्मी तथा पुलिस बल व अन्य के लिए भोजनादि की व्यवस्था निर्धारित दर पर करने की बात कही है .इसके लिए संबंधित बीइओ एवं एमडीएम बीआरपी व रसोइया आवश्तैयक तैयारी करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMRITESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >