मोतिहारी: इनामी अपराधी को पताही पुलिस ने किया गिरफ्तार, वर्ष 2025 से था फरार

मोतिहारी के पताही थाना क्षेत्र के नोनफरवा गांव से पुलिस ने पांच हजार रुपये के इनामी अपराधी बमशंकर बैठा को गिरफ्तार किया है. आरोपी वर्ष 2025 से फरार था और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. पढ़ें पूरी खबर…

मोतिहारी के पताही से विकास कुमार सिंह की रिपोर्ट

Motihari News: पताही थाना क्षेत्र के नोनफरवा गांव से पुलिस ने रविवार को छापेमारी कर पांच हजार रुपये के इनामी अपराधी बमशंकर बैठा को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी वर्ष 2025 से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

थानाध्यक्ष बबन कुमार को सूचना मिली थी कि फरार आरोपी बमशंकर बैठा अपने घर आया हुआ है. सूचना मिलते ही उन्होंने पुलिस बल के साथ नोनफरवा गांव में छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

एसपी ने घोषित किया था इनाम

पुलिस के अनुसार बमशंकर बैठा के खिलाफ पताही थाना कांड संख्या 409/25 दर्ज है. इसी मामले में वह लंबे समय से फरार था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था.

कई मामलों में दर्ज हैं केस

थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ पताही थाना में कांड संख्या 409/25, कांड संख्या 330/24, कांड संख्या 155/23 तथा आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या 174/19 दर्ज है.

छापेमारी टीम में शामिल थे ये अधिकारी

गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष बबन कुमार के अलावा दरोगा हेमशंकर यादव, दरोगा अजय कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >