मोतिहारी: जिले के पांच थानों में थानाध्यक्षों की नई तैनाती की गयी है. अपराध नियंत्रण, कार्यदक्षता, प्रशासनिक सुगमता और पुलिस पदाधिकारियों की बेहतर उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए स्थानांतरण-पदस्थापन का आदेश जारी किया गया है.
आदेश के तहत चार पुलिस अधिकारियों को अलग-अलग थानों की कमान सौंपी गयी है, जबकि एक थानाध्यक्ष को पुलिस केंद्र भेजा गया है.
अमरजीत कुमार को कल्याणपुर की कमान
पुलिस निरीक्षक अमरजीत कुमार को पुलिस केंद्र से स्थानांतरित कर कल्याणपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं नगर के अतिरिक्त पर्यवेक्षी पदाधिकारी रहे पुलिस निरीक्षक नवीन कुमार को चिरैया थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है.
जिला आसूचना इकाई में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक नीतिश कुमार को संग्रामपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है.
सौरभ कुमार बने मलाही थानाध्यक्ष
नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष रहे पुलिस अवर निरीक्षक सौरभ कुमार को मलाही थानाध्यक्ष की कमान सौंपी गयी है.
वहीं मलाही की वर्तमान थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक सुमन भारती को स्थानांतरित कर पुलिस केंद्र मोतिहारी भेजा गया है.
नये पदस्थापन स्थल पर तत्काल योगदान का निर्देश
एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि सभी नवपदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल अपने नये पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है. पुलिस विभाग की ओर से यह फेरबदल अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है.
यह भी पढ़ें
मोतिहारी: रामगढ़वा में स्विफ्ट डिजायर से 15 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
