लखौरा में गेहूं खेत में लगी आग, फसल जलकर नष्ट

मोतिहारी सदर प्रखंड के लखौरा में गेहू के खेत में अचानक बुधवार को आग लगने से फसल जलकर पूरी तरह से राख हो गया है.

मोतिहारी. सदर प्रखंड के लखौरा में गेहू के खेत में अचानक बुधवार को आग लगने से फसल जलकर पूरी तरह से राख हो गया है. किसान का रो रो कर बूरा हाल है. प्रखंड कृषि पदाधिकारी कमलदेव प्रसाद ने बताया कि कृषि सलाहकार व समन्वयक को भेजा गया था. किसान अनिल प्रसाद व प्रमोद प्रसाद के खेत में आग लगी है. कर्मचारी शनि कुमार ने भी बताया कि करीब चार कट्ठा जमीन में लगे गेहू की फसल जल गयी है. कर्मचारी के रिपोर्ट के आधार पर किसान को मुआवजा दिया जाएगा. इधर कर्मचारी ने बताया कि आग लगी है. कैसे लगी है इसका स्पष्ट पता नहीं चल पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >