बैलून फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान

अरेराज-बहादुरपुर मुख्य सड़क पर स्थित बैलून फैक्ट्री में रविवार की दोपहर अचानक आग लग गई

गोविंदगंज . अरेराज-बहादुरपुर मुख्य सड़क पर स्थित बैलून फैक्ट्री में रविवार की दोपहर अचानक आग लग गई,जहां देखते ही देखते फैक्ट्री के गोदाम में रखा सबकुछ जलकर खाक हो गया,घर में आग की लपट व धुआं देखकर सड़क व गांव में थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी का माहौल हो गया था,आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम,पुलिस बल व स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया,बहादुरपुर सड़क के पास स्थित अरेराज के प्रदीप गुप्ता की बैलून फैक्ट्री के ऊपरी मंजिल के गोदाम में बिजली की शर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई,बताया जा रहा है कि उक्त घटना से गोदाम में रखा लगभग तीन सौ पीस ट्रॉली बैग सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया,गोदाम के ईंट में आग लगने से अग्निशमन टीम के लोगों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी,अरेराज थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया पीड़ित द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया था,

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >