युवक की हत्या में 12 पर प्राथमिकी दर्ज

लखौरा थाने के नौरंगिया गांव निवासी विकेश कुमार की चाकू गोद हत्या में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

मोतिहारी . लखौरा थाने के नौरंगिया गांव निवासी विकेश कुमार की चाकू गोद हत्या में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मृतक के पिता कन्हैया साह ने मामला दर्ज कराया है. उन्होंने 12 लोगों को आरोपित किया है. सदर 2 के डीएसपी जितेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. बताते चले कि गुरुवार सुबह नौरंगिया नहर के पास से विकेश का शव बरामद हुआ था. उसके शरीर पर दर्जनों जगह चाकू के गंभीर जख्म थे.अपराधियों ने चाकू गोद उसे मौत के घाट उतारा था. ग्रामीणो ने नहर के समीप शव देख इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >