Motihari: जिले के 68 पंचायत के किसानों ने पंचायत के रकबा से अधिक कर दी खेती

डीएम सौरभ जोरवाल ने जिला कृषि पदाधिकारी को जांच का आदेश दिया है.

Motihari: वरीय संवाददाता, मोतिहारी.पूर्वी चंपारण जिले फसल सहायता योजना के तहत 288 पंचायतों का चयन कर आवेदन की मांग की गयी, जिसको ले 68 ग्राम पंचायत ऐसे निकले, जहां किसानों ने पंचायत के रकबा से अधिक फसल खेती का आवेदन दे डाला है. सहकारिता विभाग पटना के सत्यापन व एनआइसी से प्राप्त भौगोलिक क्षेत्रफल से इन पंचायतों को चिन्हित किया गया है, जिसमें सर्वाधिक पंचायत चिरैया, ढाका, पहाड़पुर, कल्याणपुर, घोड़ासहन, पताही आदि में है. मामले की गंभीरता को लेते हुए डीएम सौरभ जोरवाल ने जिला कृषि पदाधिकारी को जांच का आदेश दिया है. कहा है कि 15 दिनों के अंदर चिन्हित पंचायतों के फसल आच्छादन रकबा से मिलान करते हुए निबंधित किसानों के ऑनलाइन आंकड़ों का सत्यापन सहकारिता विभाग बिहार सरकार के पोर्टल पर उपलब्ध मोबाइल एप से सुनिश्चित करे. जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि यदि जांच में और कर्मियों की आवश्यकता पड़े तो अपने स्तर से तैनाती करे. इधर डीएम के निर्देश के बाद फर्जी ढंग से आवेदन देने वालों में हड़कंप है.

चिरैया, ढाका, पताही सहित 17 प्रखंड के 68 पंचायतों की होगी जांच

चिन्हित पंचायतों में चिरैया प्रखंड में बाराजारा, हरनरैना, महुआवा पूर्वी, मीरपुर, मिश्रौलिया, कपूरपकड़ी, राघोपुर, सिरौना. ढाका प्रखंड में बलुआ गुआबरी, बड़हरवा फतेमोहम्मद, लखनसेन, सिवन, भगवानपुर, भंडार, चंदनबाड़ा,फुलवार, गंहई, गवन्द्री, गुरहनवा, जमुआ, जटवलिया, झौवाराम, झिटकाही, करसहिया, मलकौनिया, पचपकड़ी, पड़ड़ी. घोड़ासन प्रखंड में बगही बेलवा, गुरमिया, कवैया, पुरनहिया. पताही प्रखंड में बखरी, बलुआ जुल्फेकाराबाद, बेलाही राम, देवापुर, गोनाही, नुनफरवा, पदुमकेर, परसौनी कपूर, पताही पूर्वी व पश्चिमी, सरैया गोपाल. बनकटवा में बिजबनी पूर्वी, इनरवा फुलवार, निमोइया पूर्वी, आदापुर में कोरैया, बंजरिया में अजगरी, जनेरवा, चकिया में मथुरापुर, छौड़ादानों में भथलहिया, पकड़ीया, हरसिद्धि में घीवाढ़ार, कल्याणपुर में पटना, राजपुर, सिसवा खरार, मेहसी में कटहा, परतापुर, सदर प्रखंड में बरवा, कटहा, पहाड़पुर में नोनेया, सरेया पूर्वी, सिसवा पूर्वी, तेजपुरवा, अजगरवा, सिसहनी, पकड़ीदयाल में सिरहा, फेनहारा में खान पीपरा व संग्रामपुर प्रखंड में भटवलिया पंचायत जांच के दायरे में है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >