मधुबन में उर्वरक वितरण को लेकर समीक्षा बैठक, किसानों को जरूरत के अनुसार खाद देने के निर्देश

पूर्वी चंपारण के मधुबन प्रखंड कृषि कार्यालय में अनुमंडल व प्रखंड कृषि पदाधिकारियों की मौजूदगी में उर्वरक विक्रेताओं संग समीक्षा बैठक हुई. बैठक में किसानों की वास्तविक आवश्यकतानुसार उर्वरक वितरण सुनिश्चित करने और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए.

Motihari News: पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन प्रखंड कृषि कार्यालय में बुधवार को अनुमंडल कृषि पदाधिकारी बजरंग कुमार सिंह एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी मुनेश्वर प्रसाद सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में कृषि कर्मियों और खुदरा उर्वरक विक्रेताओं के साथ उर्वरक वितरण को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई.

यह भी पढ़ें: पूर्वी चंपारण की अन्य कृषि संबंधी खबरें

किसानों की आवश्यकता के अनुसार करें उर्वरक वितरण

बैठक में अधिकारियों ने सभी खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिया कि प्रखंड की सभी पंचायतों के किसानों को उनकी वास्तविक आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक उपलब्ध कराया जाए. उन्होंने कहा कि खाद वितरण में पारदर्शिता और निर्धारित नियमों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

कृषि कर्मियों को भी दिए आवश्यक निर्देश

अधिकारियों ने कृषि कर्मियों को उर्वरक वितरण व्यवस्था की नियमित निगरानी करने तथा किसानों की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में कृषि कर्मी अजय कुमार पाठक, अनिल कुमार, राजेश रंजन, राजीव रंजन, सुधीर कुमार, आलोक बेरा, शालू कुमारी, भाग्य नारायण शर्मा, अरुण कुमार शर्मा, फिरोज आलम, कमलेश कुमार, प्रमोद कुमार, फिरोज अंसारी एवं सुनील कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे.

वहीं, खुदरा उर्वरक विक्रेताओं में शाहिद हुसैन, संतोष कुमार, ब्रजकिशोर कुमार, दीनबंधु पटेल, रंजीत कुमार, हासिन अख्तर सहित अन्य विक्रेता बैठक में शामिल हुए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashi chandra tiwary

शशि चंद्र तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं. साल 2009 में सन्मार्ग हिंदी दैनिक से पत्रकारिता की शुरुआत की और 2011 से लगातार प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वर्तमान में वह पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन से प्रभात खबर के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. समसामयिक, अपराध, राजनीति, प्रशासनिक गतिविधि और कृषि जैसे विषयों की पत्रकारिता में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >