शिवहर व पूर्वी चंपारण के प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह आवंटित

शिवहर व पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह आवंटित कर दी गयी है. संवीक्षा व नाम वापसी के बाद दोनों लोकसभा क्षेत्रों में 12- 12 प्रत्याशी मैदान में हैं,

मोतिहारी. शिवहर व पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह आवंटित कर दी गयी है. संवीक्षा व नाम वापसी के बाद दोनों लोकसभा क्षेत्रों में 12- 12 प्रत्याशी मैदान में हैं,जिनके बीच चुनाव चिन्ह निर्वाचन विभाग ने आवंटित कर दिया है. मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्य रानीतिक दलों के प्रत्याशियों का पार्टी का चिन्ह है. चुनाव चिन्ह शिवहर लोकसभा क्षेत्र : रितु जायसवाल-राजद- लालटेन,लवली आंनद-जदयू-तीर,विजेन्द्र कुमार बसपा-हाथी,उपेन्द्र साहनी-फूलगोभी,जगदीश प्रसाद-अंगूर,दिलिप कुमार मिश्रा-एयरकंडीशनर,ममता कुमारी-बैट्री टार्च,मो.महताब आलम-कैंची,राणा रंजीत-पतंग,सुधीर कुमार सिंह-हीरा,अखिलश्वर श्री वैष्णव-रोड रोलर व कन्हैया कुमार-अलमारी.पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र : राधामोहन सिंह बीजेपी-कमल,डॉ.राजेश कुमार वीआईपी-लडी पर्स,ज्ञांति देवी-मोतियों का हार,नवल किशोर प्रसाद-हीरा,पवन कुमार-आदमी व पाल युक्त नौका,विजय कुमार साहनी-फूलगोभी,निकेश कुमार-एयरकंडीश्नर,मुनेश्वर तिवारी-टीवी रिमोट,मो.अजमेर आलम-कंप्यूटर,राजेश कुमार-अलमारी,राजेश कुमार-सेब,राजेश सिंह-ऑटो रिक्शा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >