Motihari: केसरिया में चुनावी तैयारियों की हुई समीक्षा बैठक

विधान सभा चुनाव को लेकर चल रहे कार्यों की समीक्षा को लेकर गुरुवार को प्रखंड सभागार में बीड़ीओ कुमुद कुमार की अध्यक्षता में दो सत्र में बैठक आयोजित की गई.

Motihari: केसरिया. विधान सभा चुनाव को लेकर चल रहे कार्यों की समीक्षा को लेकर गुरुवार को प्रखंड सभागार में बीड़ीओ कुमुद कुमार की अध्यक्षता में दो सत्र में बैठक आयोजित की गई. प्रथम सत्र की बैठक स्वीप कार्यक्रम के तहत हुई. जिसमें क्षेत्र के एचएम,बीएलओ,विकास मित्र,आईसीडीएस कर्मी सहित अन्य विभागीय कर्मियों की उपस्थिति रही. बीडीओ ने विधानसभा चुनाव से संबंधित चल रहे कार्यों की समीक्षा की. कहा कि हर घर कार्यक्रम के तहत जीविका दीदी मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करेंगी. विद्यालय के चहारदीवारी पर मतदान से संबंधित स्लोगन लिखवाएं. विकासमित्र व स्वच्छता पर्यवेक्षक अपने अपने क्षेत्र में संध्या चौपाल लगाकर 11 नवंबर को होने वाले मतदान के बारे में बताएं. वहीं दूसरे सत्र की बैठक में मौजूद सेक्टर पदाधिकारियों को कहा कि आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। चुनावी सभा, जुलूस, कार्यक्रम आदि के लिए प्रशासनिक अनुमति अनिवार्य होगी. प्रखंड क्षेत्र में राजनीतिक दल के पोस्टर, बैनर या दीवार लेखन नजर नहीं आने चाहिए. यदि ऐसा कहीं दिखे तो संबंधित कर्मी तत्काल उसे हटवाने की कार्रवाई करें. मतदाताओं को किसी तरह की कोई असुविधा नहीं हो इसका ध्यान देंगे. मतदान केंद्र पर बिजली, पेयजल, शौचालय व महिला एवं वृद्ध मतदाताओं के लिए की जाने वाली व्यवस्था के बारे में जानकारी ली. संबंधित कर्मियों को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष माहौल में चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक में बीएओ अंकुर कुमार राय, बीसीओ श्रीकांत कुमार, बीडब्ल्यूओ विकास कुमार, बीपीएम(जीविका) आदित्य सिंह, प्रधान सहायक मिथिलेश कुमार सुमन, प्रभारी एचएम अखिलेश कुमार ठाकुर, सुदिष्ट बैठा, सोमेश्वर प्रसाद, सेक्टर पदाधिकारी प्रिंस कुमार, प्रमोद कुमार यादव सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMRITESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >