Motihari News: बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी शनिवार को बिहार के प्रसिद्ध पंचमुखी सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की.
कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
शिक्षा मंत्री के आगमन को लेकर सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता चौक-चौराहों पर पुष्पमाला लेकर स्वागत के लिए खड़े रहे.
मंदिर पहुंचने पर मंदिर महंत सह महामंडलेश्वर रविशंकर जी महाराज ने अंगवस्त्र और धार्मिक पुस्तक भेंट कर उनका स्वागत किया.
वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा
वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शिक्षा मंत्री ने सोमेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की.
इस दौरान उन्होंने राज्य में बेहतर शिक्षा व्यवस्था, सामाजिक सुख-समृद्धि और बिहार के विकास की कामना की.
भाजपा नेताओं ने किया सम्मानित
जिला अध्यक्ष पवन राज के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने शिक्षा मंत्री को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया.
इस अवसर पर अनिल राय, हेमंत कुमार, सूरज पांडेय और राजा कुमार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.
मंदिर परिसर में शिक्षा मंत्री के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया.
