प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच डीएम ने उठाई शतरंज की बिसात, खिलाड़ियों संग बिताया यादगार समय

पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने कैरम और शतरंज प्रतियोगिता में शिरकत की. उन्होंने खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर शतरंज खेला और उनका उत्साह बढ़ाया. यह आयोजन पूरे समय आकर्षण का केंद्र बना रहा.

Champaran Champion Competition: मोतिहारी के जिला खेल भवन में आयोजित चंपारण चैंपियन कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता के दौरान पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. प्रशासनिक व्यस्तताओं के बीच समय निकालकर वह खिलाड़ियों के बीच पहुंचे और शतरंज की बिसात पर उनके साथ मुकाबला किया.

खिलाड़ियों के बीच बैठे, खुद खेली शतरंज

डीएम ने प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके साथ शतरंज खेलते हुए उनका उत्साह बढ़ाया. खेल के दौरान उनकी एकाग्रता, रणनीतिक सोच और सधी हुई चालों ने वहां मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

पूरे आयोजन में बने आकर्षण का केंद्र

खिलाड़ियों के साथ सहज और आत्मीय संवाद करते हुए डीएम पूरे कार्यक्रम के दौरान आकर्षण का केंद्र बने रहे. प्रतिभागियों ने भी उनके साथ शतरंज खेलने के अनुभव को यादगार बताया.

खेल से मिलती है सोचने और निर्णय लेने की क्षमता

इस अवसर पर जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि मानसिक एकाग्रता, धैर्य और सही समय पर निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने का प्रभावी माध्यम है. उन्होंने युवाओं से पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करने की अपील की.

उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करते हैं तथा युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Intejarul Haq

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >