Motihari news :रामनवमी को लेकर विधि व्यवस्था की समीक्षा के लिए रक्सौल पहुंचे डीएम-एसपी

रामनवमी त्योहार को लेकर शांति समिति के सदस्यों के साथ डीएम और एसपी ने बैठक की.

Motihari news :रक्सौल.पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल व पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बुधवार को रक्सौल थाना परिसर में आगामी रामनवमी त्योहार को लेकर शांति समिति के सदस्यों के साथ एक बैठक की. बैठक के दौरान रामनवमी के अवसर पर होने वाले आयोजनों के संबंध में जानकारी लेते हुए शांति समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए डीएम श्री जोरवाल ने कहा कि आयोजन को लेकर जो सरकारी गाइडलाइन है, उसका पालन करना है. रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली शोभा यात्रा के दौरान भी गाइडलाइन का पालन करना है. बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों से इसको लेकर सुझाव भी मांगा गया कि रामनवमी के अवसर पर प्रशासन के तरफ से क्या व्यवस्था होनी चाहिए. जिसमें सदस्यों के द्वारा बताया गया कि शहर की साफ-सफाई के साथ-साथ आवश्यक सुरक्षा इंतजाम की बात लोगों ने की है, जिसको पूरा किया जायेगा. इसके अलावे, सरकार के तरफ से जो भी दिशा-निर्देश जारी किया गया है. उसके बारे में बता दिया गया है. प्रशासन और आम लोगों के सहयोग से त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है. इधर, बैठक के बाद पूर्वी चंपारण के एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि रामनवमी की शोभा यात्रा के दौरान डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध है. प्रशासन आप सभी के साथ है. वैसे लोग जिनसे सामाजिक सद्भाव खराब हो सकता है, इनकी जानकारी पुलिस को दे. शोभा यात्रा के दौरान धारदार हथियार, लाठी-भल्ला का भी प्रदर्शन नहीं करना है. बैठक के बाद डीएम व एसपी के द्वारा संयुक्त रूप से रक्सौल थाना परिसर में बन रहे नव निर्मित मंदिर का अवलोकन किया गया.

इस दौरान समाजसेवी महेश अग्रवाल सहित अन्य के द्वारा थाना परिसर स्थित सूर्य मंदिर के ऐतिहासिक महत्��� के बारे में डीएम व एसपी को अवगत कराया गया. थाना परिसर में बैठक के बाद दोनों अधिकारी अनुमंडल कार्यालय में पहुंचे, जहां विधि व्यवस्था को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी शिवाक्षी दीक्षित, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार के साथ आवश्यक समीक्षा करते हुए दिशा-निर्देश दिया गया. मौके पर नगर आयुक्त मोतिहारी सौरभ सुमन यादव, पुलिस अंचल रक्सौल के निरीक्षक सह थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा, हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान, रामगढ़वा थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार, शांति समिति के सदस्य राजकिशोर राय उर्फ भगत जी, प्रेमचंद्र कुशवाहा, कन्हैया सर्राफ, रवि गुप्ता, कमलेश कुमार, दीपक कुमार गुप्ता, प्रेम गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >