Motihari: प्रखंड व अंचल कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण

प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का डीएम सौरव जोरवाल द्वारा गुरुवार को निरीक्षण किया गया गया. निरीक्षण के बाद डीएम ने बीडीओ एवं सीओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.

Motihari: पताही. प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का डीएम सौरव जोरवाल द्वारा गुरुवार को निरीक्षण किया गया गया. निरीक्षण के बाद डीएम ने बीडीओ एवं सीओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. डीएम ने प्रखंड कार्यालय पहुंचने के बाद आरटीपीएस काउंटर, सीडीपीओ कार्यालय, अंचल एवं प्रखंड कार्यालय के सभी भवनों का निरीक्षण किया. इसके बाद बीडीओ चैंबर में प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों के अभिलेखों एवं योजना के फाइल का गहनता से जांच किया. साथ ही प्रखंड के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में सरकार द्वारा चल रहे योजना के बारे में विस्तार से जानकारी ली. डीएम ने प्रखंड कार्यालय में जनप्रतिनिधियों एवं आमलोगों की समस्याओं से अवगत हुए. साथ ही प्राप्त शिकायत के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. डीएम के निरीक्षण में पकड़ीदयाल एसडीओ अविनाश कुमार, बीडीओ सम्राट जीत, सीओ नाजनी अकरम, आरओ अनिल कुमार, मुखिया कृष्ण मोहन कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Himanshu kumar

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >