जनसमस्याओं के ऑन-स्पॉट निपटारे को महा-अभियान, 21 जुलाई को 73 पंचायतों में लगेंगे 'सहयोग शिविर'

पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 21 जुलाई को 73 पंचायतों में 'सहयोग शिविर' का आयोजन किया जा रहा है. इस महा-अभियान का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और शिकायतों का मौके पर निपटारा करना है.

 Motihari Sahyog Shivir: पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले में आम जनता की समस्याओं के ऑन-स्पॉट निवारण के लिए जिला प्रशासन ने बड़े पैमाने पर तैयारी की है. आगामी 21 जुलाई को जिले के 24 प्रखंडों के अंतर्गत चयनित 73 पंचायतों में 'सहयोग शिविर' का आयोजन किया जाएगा. इस महा-अभियान की सफलता को सुनिश्चित करने के लिए डीएम सौरभ सुमन यादव ने सभी विभागीय अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) और अंचलाधिकारियों (CO) को पूरी तरह मुस्तैद रहने का सख्त निर्देश दिया है. डीएम ने कहा है कि शिविर का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और उनकी शिकायतों का मौके पर ही निपटारा करना है. उन्होंने साफ किया कि शिविरों में प्रतिनियुक्त अधिकारी और कर्मचारी समय पर उपस्थित रहेंगे, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी कर्मियों के खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी.

दाखिल-खारिज, पेंशन और राशन कार्ड से जुड़ी दिक्कतों का होगा ऑन-स्पॉट समाधान

इन सहयोग शिविरों में मुख्य रूप से आम नागरिकों की बुनियादी और प्रशासनिक समस्याओं का समाधान किया जाएगा. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के तहत दाखिल-खारिज, भू-लगान और भूमि विवाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा. वहीं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन के नए आवेदन व त्रुटि सुधार किए जाएंगे. इसके अलावा आपूर्ति विभाग से संबंधित नए राशन कार्ड बनाने, नाम जोड़ने या हटाने तथा डीलर से जुड़ी शिकायतों को सुना जाएगा. लोक शिकायत निवारण के तहत विभिन्न विभागों से जुड़े लंबित आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया जाएगा.

इन प्रखंडों की चयनित पंचायतों में आयोजित होंगे विशेष शिविर

प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, आदापुर के दुबहा, गम्हरिया कला, लक्ष्मीपुर पोखरिया; छौड़ादानो के हिरमनी, पकड़िया; रामगढ़वा के अहिरोलिया, रामगढ़वा, आमोदेई; रक्सौल के भेलाही, पुरंदरा; बनकटवा के निमोईया पश्चिमी व पूर्वी; चिरैया के मीरपुर, बारा, मधुबनी, रामपुर उत्तरी, दीपही धड़हरवा, माधोपुर; ढाका के बरहरवा एफएम, करमवा, परारी, बरहरवा सिवान, दलपत बिशनपुर, बरहरवा लखनसेन; घोड़ासहन के कदमवा, पुरनहिया, बरवा कला; मधुबन के कोईलहरा, कृष्णनगरा; पताही के परसौनी कपूर, बोकाने कला; बंजरिया के सेमरा, पचरुखा पश्चिम में शिविर लगेंगे. इसके साथ ही कोटवा, मोतिहारी, सुगौली, तुरकौलिया, चकिया, कल्याणपुर, केसरिया, मेहसी, अरेराज, हरसिद्धि, पहाड़पुर और संग्रामपुर प्रखंड की विभिन्न चयनित पंचायतों में इस शिविर का सफल आयोजन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: मोतिहारी के किसानों के लिए खुशखबरी, केले और लीची की खेती पर सरकार देगी भारी अनुदान



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Intejarul haq

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >