एसी-एसटी मामले में त्वरित चार्जशीट करने का निर्णय

अनुमंडल कार्यालय स्थित अनुमंडल के सभागार में गुरूवार को अनुमंडल स्तरीय अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) तथा सतर्कता समिति की बैठक संपन्न हुई.

रक्सौल. अनुमंडल कार्यालय स्थित अनुमंडल के सभागार में गुरूवार को अनुमंडल स्तरीय अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) तथा सतर्कता समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी शिवाक्षी दीक्षित ने की. बैठक के दौरान समिति के सदस्यों के द्वारा अलग-अलग आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गयी. जिसको संज्ञान में लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री दीक्षित के द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निवारण करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावे अनुसूचित जाति जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम संबंधित आपराधिक मामलों में त्वरित रूप से चार्जशीट दाखिल कर दंडात्मक कार्यवाही की गति बढ़ाने पर निर्णय लिया गया. मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ajit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >