चिकित्सक की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत

चिकित्सक की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत शनिवार को हो गयी.

मधुबन(मोतिहारी). निजी नर्सिंग होम के चिकित्सक की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत शनिवार को हो गया है. मृतका तालिमपुर पंचायत के वार्ड 5 की रंजन कुमारी व 29 वर्षीय पत्नी रेखा देवी है. बताया जा रहा है कि प्रसव पीड़ा के बाद प्रसूता को परिजन बगल के एक नर्सिंग होम में लेकर गये, जहां महिला का इलाज शुरू हुआ. वहीं, पति रंजन कुमार ने बताया कि सुबह 9 बजे के बाद उसकी पत्नी को ब्लीडिंग शुरू हुई, जिसके बाद उसको एक चिकित्सक के क्लीनिक में लेकर गये, जहां इलाज शुरू हुआ. इसके बाद भी ब्लीडिंग नहीं रूकी. करीब दो बजे आसपास में अस्पताल वालों कहा कि बाहर लेकर जाओ, जबकि उसकी पत्नी की स्थिति काफी नाजुक हो चुकी थी. फिर वे जैसे अस्पताल से बाहर लेकर थोड़ी दूर आगे बढ़े तो पत्नी की मौत हो चुकी थी. वहीं राकेश अपनी पत्नी का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. इंद्रजीत कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. मामले की जांच कराने के बाद कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >