Motihari: हेड मास्टर पर जानलेवा हमला, पिता–पुत्र घायल

हसुआहा मानिकपुर पंचायत के वार्ड नंबर एक पैठान पट्टी गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय पठान पट्टी में रविवार को उस समय रण क्षेत्र बन गया.

Motihari:हरसिद्धि. थाना क्षेत्र के हसुआहा मानिकपुर पंचायत के वार्ड नंबर एक पैठान पट्टी गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय पठान पट्टी में रविवार को उस समय रण क्षेत्र बन गया, जब विद्यालय के प्रखंड शिक्षक रामाशंकर पासवान ने अपने दो पुत्रों व असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर प्रधानाध्यापक पवन कुमार पासवान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें उनका माथा कट गया. प्रधानाध्यापक के पुत्र सह विद्यालय के कंप्यूटर शिक्षक प्रवीण आनंद दौड़कर अपने पिता को बचाने गए तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया गया. थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एसआई संजय सिंह को पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर भेजा गया, जहां से पुलिस ने दोनों घायल शिक्षकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरसिद्धि में भर्ती कराया. वहीं प्रभारी चिकित्सक डॉ जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों को टांका लगाया गया है. प्रधानाध्यापक को गंभीर घाव है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया गया. वहीं प्रधानाध्यापक के पुत्र घायल कंप्यूटर शिक्षक प्रवीण आनंद ने बताया कि उनका घर थाना क्षेत्र के गोविंदापुर में है और पिता–पुत्र दोनों मोतिहारी से विद्यालय में आते हैं और ईमानदारी पूर्वक अपने कार्य को करते हैं. घर के पास विद्यालय होने का नाजायज फायदा उठाते हुए आरोपी शिक्षक रामाशंकर पासवान ने विद्यालय के विभिन्न योजनाओं में अपनी हिस्सेदारी की मांग करते हैं, जबकि प्रधानाध्यापक कहते हैं कि योजनाओं की राशि विद्यालय की है और विद्यालय में ही खर्च होगी. इसी पर बौखला कर आरोपी शिक्षक रामाशंकर पासवान ने अपने दो पुत्रों एवं अन्य असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आलोक कुमार श्रीवास्तव ने घटना की सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी को दी, इसके आलोक में कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना ने आरोपी शिक्षक रामाशंकर पासवान से स्पष्टीकरण की मांग की है और कहा है कि संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर अनुशासनहीनता, कर्तव्यहीनता, सरकारी कार्य में बाधा, शिक्षक के पद के आचरण के विरुद्ध कार्य करने के आरोप में आनुशासनिक कार्रवाई के लिए सक्षम प्राधिकार को संसूचित किया जाएगा. वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक उन्हें आवेदन प्राप्त नहीं है. आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी तब तक अनुसंधान जारी है. इस मामले में आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >