छतौनी प्रगति नगर में कमरे से मिला युवक का शव

छतौनी थाना अंतर्गत चीनी मिल प्रगति नगर के एक मकान के कमरा से युवक का शव बरामद हुआ.

मोतिहारी. छतौनी थाना अंतर्गत चीनी मिल प्रगति नगर के एक मकान के कमरा से युवक का शव बरामद हुआ. मृतक अमित कुमार पलनवा थाने के परसौना तपसी गांव निवासी प्रभु बैठा का पुत्र था. वह प्रगति नगर में किराये के मकान में रहकर किसी दुकान में काम करता था. सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जाता है कि अमित गुरूवार को खाना खाकर कमरे को अंदर से लॉक कर सो गया. देर शाम तक उसका कमरा बंद देख बगल में रहने वाले युवक ने मकान मालिक को इसकी सूचना दी. सभी लोगों पहुंच कमरा खोलने का प्रयास किया. नहीं खुलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने पहुंच दरवाजा तोड़ा तो अमित बिछावन पर मृत पड़ा था. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारण का पता चलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >