Motihari: शव आने के बाद उमड़ी लोगों की भीड़

चैलाहां चौक निवासी रामसूरत कुमार उर्फ विवेक कुमार का शव मुजफ्फरपुर से पोस्टमार्टम होने के बाद शुक्रवार दोपहर में घर पहुंची.

Motihari: बंजरिया. थाना क्षेत्र के चैलाहां चौक निवासी रामसूरत कुमार उर्फ विवेक कुमार का शव मुजफ्फरपुर से पोस्टमार्टम होने के बाद शुक्रवार दोपहर में घर पहुंची. शव पहुंचते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया. वहीं शव को देखने के लिए स्थानीय पुरुष व महिलाएं का भीड़ उमड़ पड़ी. शव पहुंचते ही मृत युवक की मां रम्भा देवी बेदहाश होकर जमीन पर गिर पड़ी. वह एक ही रट लगा बैठी थी कि बउआ हो बउआ कहवा छोड़ के चल गईल हो बउआ… तोहरा के कौवन दुश्मनवा मार देहलक हो बबुआ… वहीं हाल पिता धरीक्षण साह का था. पुरुष पिता, बड़ा भाई राकेश कुमार व अन्य को सांत्वना ढांढस दिलाया. धरीक्षण साह के पांच पुत्रों में रामसूरत उर्फ विवेक चौथा था. जो बीए का पढ़ाई पूरा करने के बाद दूसरे प्रदेशों में जाकर कार्य करता था. वह होली में घर आने के बाद फिलहाल घर पर ही रहता था. यहां बता दें कि बुधवार दोपहर में थाना क्षेत्र के एनएच 28 ए पर मोहरी पुल के समीप सड़क किनारे झाड़ी में एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया. जिसका पहचान थाना क्षेत्र के चैलाहां चौक निवासी धरीक्षण साह के 24 वर्षीय पुत्र रामसूरत कुमार उर्फ विवेक कुमार के रूप में हुआ था. अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध बंजरिया थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >