रंगदारी वसूलने के लिए बदमाशों ने घर पर चलायी गोली

शहर के श्रीकृष्ण नगर मोहल्ला में बदमाशों ने अविनाश कुमार राय के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की.

मोतिहारी.शहर के श्रीकृष्ण नगर मोहल्ला में बदमाशों ने अविनाश कुमार राय के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. घटना शुक्रवार रात की बतायी जा रही है. अविनाश की सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच छानबीन की. वहां से गोली का दो खोखा बरामद हुआ है. घटना को लेकर अविनाश ने थाने में आवेदन दिया है. उसने दो नामजद व चार-पांच अज्ञात को आरोपित किया है. उसने पुलिस को बताया है कि कुछ लोगों ने उसके दरवाजे पर चढ़ गाली गलौज की. धमकी दिया कि अगर मोहल्ले में रहना है तो पांच लाख की रंगदारी देनी होगी, वरना इसका अंजाम बूरा होगा. उनकी डर से अविनाश भागकर घर में चला गया. थोड़ी देर बाद वही लोगों ने फिर दरवाजे चढ़ कर गाली गलौज शुरू कर दी. उस समय अविनाश बाथरूम में थे. बाहर निकल कर देखा तो एक शक्स कमर से पिस्टल निकाल उसने घर पर फायरिंग कर रहा था. धमकी दे रहा था कि यह तो टेलर है, रंगदारी का पैसा नहीं मिला तो पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी. नगर इंस्पेक्टर राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले की छानबीन की जा रही है. बहुत जल्द घटना का खुलासा कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >