मधुबन में अवैध शराब फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, 1500 लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट, तीन तस्कर गिरफ्तार

मधुबन थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध देशी शराब की मिनी फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया. मौके पर 1500 लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट की गई और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

Madhuban Liquor Smuggling: मधुबन थाना क्षेत्र में शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए घेघवा गांव में संचालित अवैध देशी शराब की मिनी फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया. छापेमारी के दौरान मौके पर मौजूद करीब 1500 लीटर अर्धनिर्मित देशी शराब को नष्ट कर दिया गया.

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से शराब भी बरामद की.

बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार

थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि छापेमारी के दौरान एक तस्कर को बाइक सहित गिरफ्तार किया गया.

उसके पास से 14 लीटर देशी शराब बरामद हुई. गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

दूसरी छापेमारी में विदेशी शराब बरामद

इसी अभियान के तहत पुलिस ने कृष्णानगर-नयाटोला सरेह में भी छापेमारी की.

यहां से 79 लीटर विदेशी शराब और 180 एमएल के कुल 439 टेट्रापैक बरामद किए गए. इस कार्रवाई में दो अन्य तस्करों को गिरफ्तार किया गया.

तीनों आरोपियों पर दर्ज हुई प्राथमिकी

पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

बरामद शराब को जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय ने कहा कि क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashi chandra tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >