Motihari: नगर परिषद चकिया वार्ड संख्या 21 के पार्षद पति पर धमकी का आरोप, कायस्थ समाज आक्रोशित

चकिया प्रोफेसर कॉलोनी वार्ड 21 निवासी पूर्व वार्ड पार्षद पुत्र अभिषेक राज सोनू के घर पर विवाद का मामला गरमा गया है.

मोतिहारी. चकिया प्रोफेसर कॉलोनी वार्ड 21 निवासी पूर्व वार्ड पार्षद पुत्र अभिषेक राज सोनू के घर पर विवाद का मामला गरमा गया है. आरोप है कि वर्तमान वार्ड पार्षद पति प्रवीण सम्राट ने अभिषेक राज सोनू की अनुपस्थिति में उनके घर जाकर उनके वृद्ध पिता के साथ गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी और इसका फेसबुक लाइव अपने आईडी से भी किया. इसको लेकर रविवार को शहर के एक होटल में कायस्थल समाज के लोगों की बैठक हुयी, जिसमें भारी संख्या में कायस्थल समाज के लोग उपस्थित हुए. बैठक में समाज ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता है तो आंदोलनात्मक कदम उठाने को बाध्य होना पड़ेगा. वहीं चित्रगुप्त महापरिवार के संयोजक गुड्डू श्रीवास्तव, ई. अजय आजाद, एडवोकेट संजय कुमार वर्मा व संजीव कुमार वर्मा उर्फ पोला जी ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रशासन सक्रिय होकर ऐसे आपराधिक छवि के लोगों पर तुरंत कानूनी कार्यवाही करे. बैठक में डॉ. अतुल कुमार, प्रो. राजेश कुमार सिन्हा, संजीव कुमार वर्मा, रंजय वर्मा , संत कुमार, मिचू श्रीवास्तव, चुनचुन श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव, बंटी श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, कन्हैया श्रीवास्तव, राजन श्रीवास्तव, ई. युग राज, आदित्य श्रीवास्तव ,शिवम् ,सौरव श्रीवास्तव , अभिषेक श्रीवास्तव ,कुमार गौरव मोनू प्रमुख रूप से मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >