Motihari: एक-एक बच्चे को स्कूल से जोड़कर हो सकता है प्रबुद्ध भारत का निर्माण

शहर के आंबेडकर चौक पर आंबेडकर ज्ञान मंच के तत्वावधान में संविधान निर्माता विश्व ज्ञान के प्रतिक बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के जयंती समारोह का आयोजन किया गया.

Motihari: रक्सौल. शहर के आंबेडकर चौक पर आंबेडकर ज्ञान मंच के तत्वावधान में संविधान निर्माता विश्व ज्ञान के प्रतिक बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के जयंती समारोह का आयोजन किया गया. आगत व स्वागत अतिथियों ने मंच के संस्थापक मुनेश राम व राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पूर्व एचएम जगन राम व सज्जन पासवान ने केक काट कर कार्यक्रम की शुरुआत की. वही, उपस्थित लोगों ने आंबेडकर की प्रतिमा पर बारी- बारी माल्यार्पण कर बाबा साहेब के योगदानों के प्रति कृतज्ञता जतायी. इस मौके पर अनुमंडल अध्यक्ष प्रकाश पासवान, पंकज पासवान, शिवजी राम, रामपुकार भारती, शिव कुमार, ताराचंद राम सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जागरुकता रैली निकाली. यह रैली गाजे बाजे के साथ शिक्षायुक्त- नशामुक्त समाज निर्माण के समर्थन व बाबा साहेब के जयकारे को दुहराते पूरे शहर का परिभ्रमण किया तथा अंत में खेमचंद- ताराचंद महाविद्यालय में आयोजित जयंती समारोह में विलीन हो गयी. मौके पर संस्थापक मुनेश राम ने कहा कि एक एक बच्चे को स्कूलों से जोड़��र और उन्हें वैज्ञानिक शिक्षा देकर ही प्रबुद्ध भारत का निर्माण किया जा सकता है. इसके लिए समाज को नशामुक्त, अंधविश्वास, पाखंड जैसे सामाजिक कुरीतियों से मुक्त करने के लिए सर्वसमाज के युवा वर्ग को आगे आना होगा, तभी बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी. मौके पर श्रेयांश कुमार उर्फ बिट्टू गुप्ता, भाग्य नारायण साह, दीपक कुमार, समाजसेवी नुरुल्लाह खान, गौतम कुमार राम, कामोद राम, मनोज पासवान,विक्रांत पासवान, अनुप्रिया, अभिनव राज सहित मंच के हजारों कार्यकर्ता शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ajit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >