Motihari: सदर अस्पताल में हुई साफ-सफाई, काम पर लौटे कर्मी

सदर अस्पताल के सफाई में तैनात कर्मी काम पर वापस लौट आये हैं.

Motihari: मोतिहारी. सदर अस्पताल के सफाई में तैनात कर्मी काम पर वापस लौट आये हैं. एक दिन की हड़ताल के बाद शुक्रवार को कर्मियों ने फिर से अस्पताल की सफाई व्यवस्था का कमान संभाल लिया है. कर्मी सुबह से अपने काम में लग गये और अस्पताल परिसर सहित वार्ड की सफाई की. इधर कर्मियों के काम पर लौटने से अस्पताल प्रबंधन ने राहत की सांस ली है. महज एक दिन के सफाई कर्मियों के हड़ताल से अस्पताल में त्राहिमाम की स्थिति मच गयी. सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एसएन सत्यार्थी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्य एजेंसी को कड़ा पत्र लिखा. वहीं कार्य बाधित होने पर प्रतिदिन की भुगतान राशि के दोगुना कटौती करने की सख्त हिदायत दी और वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सफाई कराने का निर्देश दिया. प्रबंधन के कड़ा रूख को देखते हुए कार्य एजेंसी जीविका समूह ने 24 घंटे के भीतर कर्मियों के साथ समझौता किया, जिसके बाद सफाई कर्मी काम पर लौटे है. सदर अस्पताल डीएस ने बताया कि अस्पताल की साफ-सफाई सामान्य रूप से शुरू हो गयी है. कर्मी काम पर लौट आये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >