Motihari: जिला स्तरीय मशाल खेल के लिए चयनित हुए बच्चे

बिहार राज्य प्रतिभा खोज के बैनर तले आयोजित प्रखंड स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता स्थानीय गांधी मैदान में संपन्न हुई.

Motihari: चकिया .बिहार राज्य प्रतिभा खोज के बैनर तले आयोजित प्रखंड स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता स्थानीय गांधी मैदान में संपन्न हुई.इस प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया. ग्रामीण परिवेश से आए बच्चों ने अपने शानदार प्रदर्शन से उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया.प्रतियोगीता के क्रिकेट बॉल थ्रो स्पर्धा में यूएमएस रामकरण पकड़ी के बच्चों ने ओवर आल चैंपियन का खिताब जीता.प्रतियोगिता के अंडर-14 और अंडर-16 दोनों वर्गों में यूएमएस रामकरण पकड़ी के बच्चों ने पहला स्थान प्राप्त किया.अंडर-14 में विधालय के रोहित कुमार और राधिका कुमारी तथा अंडर-16 में गोलू कुमार तथा सुमित्रा कुमारी विजेता रहे. इस बाबत जानकारी देते हुए विधालय की प्राचार्या मधु कुमारी ने बताया कि सभी बच्चों ने खेल कोच प्रदीप कुमार ठाकुर के सानिध्य में शानदार प्रदर्शन कर विधालय का नाम रौशन किया है.ये चारों विजेता बच्चे जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता में प्रखंड का नेतृत्व करेंगे.उन्होने विश्वास जताया कि सभी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन को दोहराने में सफल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMRITESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >