Motihari: नेपाल से चरस लेकर जा रहा था हरियाणा, गिरफ्तार

मादक पदार्थ की रोकथाम को लेकर डुमरियाघाट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.

Motihari: डुमरियाघाट (पूचं). मादक पदार्थ की रोकथाम को लेकर डुमरियाघाट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. शुक्रवार को नेशनल हाइवे 27 पर जाल बिछा डुमरियाघाट पुल के पास से एक कार से पांच किलो छह सौ ग्राम चरस बरामद की है. मौके से एक तस्कर को दबोचा है. पकड़ा गया तस्कर सरोज कुमार (26) जिले के नकरदेई थाने के भैडवा टोला के वार्ड नौ का निवासी है. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक कार से मादक पदार्थ जा रहा है. पुलिस राजमार्ग पर संघन वाहन जांच शुरू किया. वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक उजले रंग की मारुति सुजुकी कार की डिक्की में छुपाकर रखी पांच किलो 6 सौ ग्राम चरस बरामद की. बरामद चरस छोटे-छोटे पैकेट में बना कर रखी गयी थी. जब्त चरस की कीमत पांच लाख से अधिक बतायी जा रही है. तस्कर ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह चरस की खेप नेपाल से लेकर हरियाणा जा रहा था. पुलिस ने तस्कर पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >