मोतिहारी: 10 किमी सफर का 40 रुपये किराया! शिकायत पर हरकत में आया प्रशासन

चकिया से मधुबन के बीच 10 किलोमीटर की दूरी के लिए 40 रुपये किराया वसूले जाने की शिकायत पर प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। डीटीओ ने एसडीओ को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है. पढ़ें पूरी खबर…

मधुबन (मोतिहारी) से शशि चंद्र तिवारी की रिपोर्ट

Motihari News: मधुबन चकिया से मधुबन के बीच महज 10 किलोमीटर की दूरी के लिए टेम्पो और ई-रिक्शा चालकों द्वारा यात्रियों से 40 रुपये किराया वसूले जाने की शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है. सहयोग पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बाद जिला परिवहन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

तालिमपुर निवासी ने दर्ज कराई शिकायत

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के तालिमपुर निवासी ओमप्रकाश सिंह ने सहयोग पोर्टल पर आवेदन देकर आरोप लगाया था कि चकिया-मधुबन मार्ग पर संचालित टेम्पो एवं ई-रिक्शा चालक निर्धारित मानकों से अधिक किराया वसूल रहे हैं.

उन्होंने कहा कि मनमानी किराया वसूली से प्रतिदिन यात्रा करने वाले छात्रों, मजदूरों और आम यात्रियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

डीटीओ ने एसडीओ को दिया जांच का निर्देश

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) ने पकड़ीदयाल अनुमंडल पदाधिकारी मंगला कुमारी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

प्रशासनिक स्तर पर शिकायत की सत्यता की जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है.

लंबे समय से वसूला जा रहा है अधिक किराया

स्थानीय लोगों का कहना है कि चकिया-मधुबन मार्ग पर लंबे समय से यात्रियों से मनमाने ढंग से किराया वसूला जा रहा है. कई बार शिकायत के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ.

लोगों का मानना है कि प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद अब यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है.

शिकायत सही मिलने पर होगी कार्रवाई

परिवहन विभाग ने संकेत दिया है कि जांच में शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों और संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >