Motihari: मत्स्य आयोग के अध्यक्ष का हुआ अभिनंदन

मत्स्य आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी का अभिनंदन समारोह भाजपा मत्स्य प्रकोष्ठ के सदस्यों ने किया.

Motihari: हरसिद्धि .एक बैंक्वेट हॉल के सभागार में मत्स्य आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी का अभिनंदन समारोह भाजपा मत्स्य प्रकोष्ठ के सदस्योंने किया. अभिनन्दन समारोह में बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल थे. अध्यक्ष ललन सहनी का स्वागत पुष्पगुच्छ व अंग वस्त्र देकर मत्स्य सोसाइटी के अध्यक्ष रामायण सहनी व सरपंच नन्दलाल साहनी ने किया. इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए ललन सहनी ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी हैं जो एक छोटे से कार्यकर्ता को भी बड़े पद पर बैठा देती हैं. अपने निषाद भाइयो से आग्रह किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार को वोट देना हैं. वहीं गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने कहा कि बिहार सरकार ने निषाद भाईयों के लिए तरह-तरह की योजनाएं लायी हैं. मत्स्य विभाग आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी के अध्यक्ष बन जाने से विकास की गति में औऱ रफ्तार आयेगी. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज, गायघाट मंडल अध्यक्ष महेंद्र सहनी, सरपंच नन्दलाल सहनी, भाजपा नेता मार्कण्डेय कुशवाहा, प्रदीप कुमार उर्फ भीम, अमर सहनी, ओशियर सहनी, उत्तम सहनी, जयप्रकाश सहनी, यादोलाल सहनी, ईश्वर सहनी, विन्देश्वरी सहनी, सोनेलाल सहनी, विनोद सहनी, नवल सहनी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >