Motihari: अनियंत्रित होकर हाइवा से टकराई कार, दो घायल

चकिया-चोरमा लिंक पथ पर बुधवार की रात हाइवा और कार में टक्कर हो गयी. घटना में कार सवार दो लोग घायल हो गए, जबकि दो लोगों को आंशिक चोट लगी है.

Motihari: चकिया. थाना क्षेत्र के चकिया-चोरमा लिंक पथ पर बुधवार की रात हाइवा और कार में टक्कर हो गयी. घटना में कार सवार दो लोग घायल हो गए, जबकि दो लोगों को आंशिक चोट लगी है. घायलों की पहचान घोड़ासहन निवासी अवधेश राय तथा उदय जयसवाल के रूप में हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा दोनों घायलों का इलाज किया गया. घटना के संबंध में बताया गया है कि कार अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा से टकरा गयी, जिसके कारण कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाने ले गई है. इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Himanshu kumar

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >