Motihari News: बूटा की वार्षिक आमसभा में विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 का विरोध, शिक्षकों से एकजुट होने की अपील

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय शिक्षक एसोसिएशन (बूटा) ने अपनी वार्षिक आमसभा में विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 का विरोध जताया. शिक्षकों को स्वायत्तता की चुनौतियों के बीच संगठित होने की आवश्यकता पर बल दिया गया.

BUTA Meeting: एलएनडी कॉलेज के स्वामी विवेकानंद सभागार में शनिवार को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय शिक्षक एसोसिएशन (बूटा) की वार्षिक आमसभा बूटा अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) अरुण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई.

बूटा अध्यक्ष का किया गया स्वागत

कार्यक्रम की शुरुआत एलएनडी कॉलेज के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. दुर्वादल भट्टाचार्य द्वारा बूटा अध्यक्ष को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत के साथ हुई.

शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प

अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. अरुण कुमार ने बूटा द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी और भविष्य में भी शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्षरत रहने की प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने सभी महाविद्यालयों में बूटा की इकाइयों के गठन का आह्वान करते हुए कहा कि वर्तमान समय में महाविद्यालयों की स्वायत्तता पर चुनौती है, इसलिए शिक्षकों का संगठित होना आवश्यक है.

विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 पर जताया विरोध

केसीटीसी महाविद्यालय के प्रो. पीके चक्रवर्ती ने कहा कि शिक्षकों को विभिन्न स्तरों पर परेशान किया जा रहा है, जिसके खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठानी होगी. वहीं डॉ. सुबोध कुमार ने संगठन को और मजबूत बनाने की आवश्यकता बताई.

सभा में डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. कुमारी रंजना, डॉ. धीरेंद्र कुमार, डॉ. संतोष आनंद, डॉ. इरशाद आलम, डॉ. राकेश कुमार राय, डॉ. प्रीति कुमार और डॉ. दशरथ राम ने भी अपने विचार रखे.

संयुक्त आंदोलन की रूपरेखा साझा

मंच संचालन डॉ. कुमार राकेश रंजन ने किया. उन्होंने बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रस्तावित संयुक्त आंदोलन की रूपरेखा साझा की. कार्यक्रम के अंत में डॉ. ज्योत्सना कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

यह भी पढ़ें: मोतिहारी में डीएम ने नाला और सम्राट अशोक भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमृतेश कुमार

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >