बस ने स्कूली छात्र को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम

बेतिया-अरेराज मुख्य मार्ग पर हरि चौक के पास लापरवाह बस चालक ने स्कूली छात्र को कुचल दिया. इससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गयी.

पहाड़पुर. बेतिया-अरेराज मुख्य मार्ग पर हरि चौक के पास लापरवाह बस चालक ने स्कूली छात्र को कुचल दिया. इससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गयी. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क को जाम कर जमकर हंगामा किया. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अम्बेश कुमार ने दलबल के साथ पहुंच नाराज ग्रामीणों को समझा-बुझा कर जाम समाप्त कराया. उसके बाद बस को जब्त कर लिया. मंदीप कुमार (12) नौवाडीह पंचायत के दुधियावा ओझा टोला निवासी सुदामा पंडित का पुत्र था. बताया जाता है कि मंदीप अपने दोस्त के साथ सोमवार को पढ़ने के लिए उच्च विद्यालय पहाड़पुर जा रहा था. वह नौंवी वर्ग का छात्र था. दोनों जैसे ही इंगलिश हरि चौक के पास पहुंचे, बेतिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बस के चालक ने छात्र को कुचल दिया. बस का चक्का उसके सिर पर चढ़ गया. घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दिया गया है. बस को जब्त कर लिया गया है. चालक फरार है. आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. इधर मुखिया विवेक कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों को सरकारी सहायता राशि दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >